80th Independence Day Celebration
- दिनांक : 15.08.2026; शम्भु दयाल (पीजी) कॉलेज, गाजियाबाद में आज 80 वां स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्या प्रो रोचना मित्तल, चीफ प्रॉक्टर प्रो अनिल लाल, प्रॉक्टर प्रो जे. के. सरोहा, प्रो अनिल चौहान तथा डीन प्रो गीता पांडे द्वारा सभी साथियों और विद्यार्थियों की ओर से ध्वजारोहण किया गया और सभी ने समवेत स्वर में राष्ट्रगान गाया।
- इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी श्री अमित गौतम के नेतृत्व में देश की आन-बान-शान राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और अपनी शानदार परेड से उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया।
- प्रो पूनम सिंह ने शिक्षा निदेशालय से प्राप्त उच्च शिक्षा मंत्री का सन्देश पढ़कर सुनाया।
- छात्र तन्मय ने बांसुरी पर वन्दे मातरम् , श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारी सहित अनेक लोकप्रिय धुन बजाकर सबका मनजीत लिया। उनके साथ छात्र क्षितिज ने तबले पर संगत दी ।
- छात्र क्षितिज ने कैसियो पर अनेक राष्ट्र-भक्ति के गीतों की धुन बजाकर छात्रों के जोश को बढ़ाया।
- छोटे बच्चे दक्ष चौधरी की प्रस्तुति ‘हम नन्हें मुन्ने बच्चे हैं’ ने सभी का ध्यान आकृष्ट किया। छात्रा कुमकुम की ‘वन्दे मातरम्’ पर कत्थक नृत्य की प्रस्तुति बहुत सराही गई ।
- इस अवसर पर डॉ गरिमा बंसल के निर्देशन में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ रीना, डॉ रश्मि, डॉ सरोहा ने अमूल्य सहयोग दिया। छात्रा मानसी ने प्रथम पुरस्कार सीमा ने द्वितीय पुरस्कार और अरुणा पांचाल ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार छात्रा खुशी कुमारी व कु. आरती को प्रदान किया गया।
- चीफ प्रॉक्टर प्रो अनिल लाल ने भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का उल्लेख करते हुए सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया। प्रो अनिल चौहान ने स्वतंत्रता संघर्ष के इतिहास को जानने समझने के लिए विद्यार्थियों का आह्वान किया, जिससे स्वतंत्रता का महत्व ठीक से समझा जा सके।
- अंत में कॉलेज प्राचार्या प्रो रोचना मित्तल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम लोगों में से अधिकांश को अपनी अज्ञानता, अकर्मण्यता, उदासीनता और स्वार्थ से आजाद होना अभी भी शेष है। हमें अपनी क्षमताओं का पूर्ण उपयोग देश की उन्नति के लिए करना होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवा शक्ति इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाने में जुटे रहेंगे।
- डॉ छाया त्यागी ने पूरे कार्यक्रम का संचालन बहुत ही अच्छे ढंग से किया।